झोपड़ी में शराब पीना उपलब्ध कराये जाने पर पुलिस की कार्यवाही. - CG Sandesh

झोपड़ी में शराब पीना उपलब्ध कराये जाने पर पुलिस की कार्यवाही.

तेन्दुकोना पुलिस ने ग्राम भुरकोनी के एक झोपड़ी में शराब पीना उपलब्ध कराये जाने की शिकायत पर  कार्यवाही किया है,  पुलिस ने बताया कि 6 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भुरकोनी में देशी शराब दुकान के पास होटल झोपडी चखना दूकान में ईशुराम सेन अवैध रूप से लोगों को बैठा कर शराब पिला रहा है, मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही किया जहाँ पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये तथा आरोपी ईशुराम सेन पिता रामदयाल सेन उम्र 51 वर्ष छुईहा थाना तेन्दुकोना जिला महासमुन्द द्वारा लोगों को शराब पिलाने की मुहैया कराते हुये अवैध रूप से शराब पिलाते मिला मौके पर एक नग देशी पौवा प्लेन शराब कीमती 15/-रूपये, तथा एक नग देशी प्लेन शराब पौवा शराब खाली शीशी तथा दो नग डिस्पोजल ग्लास को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट  पाए जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें