चीतल शिकार प्रकरण में फरार मुख्य दोनों आरोपी हिरासत में, घटन... - CG Sandesh

चीतल शिकार प्रकरण में फरार मुख्य दोनों आरोपी हिरासत में, घटना के बाद से थे फरार.

मुखबीर की सूचना पर फरार आरोपी अरसद खान एवं जावेद फारूखी को आज बार नवापारा की टीम को पकड़ने में कामयाबी मिली। दोनों आरोपियों को मंदिर हसौद के पास एक फार्म हाऊस के पास से हिरासत में लेकर गहन पुछताछ किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि बार नवापारा में विगत 07 दिसम्बर की रात में तीन चीतल का शिकार प्रकरण में मुख्य दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे। प्रकरण के जांच अधिकारी सालिक राम डड़सेना को मुखबिर से सूचना मिलने पर अधीक्षक आर-एस्. मिश्रा एवं रेंजर कृषाणु चन्द्राकर के साथ प्लान बनाकर आर.एस. मिश्रा के नेतृत्व में रेंजर चन्द्राकर कोठारी के रेंजर पवन सिन्हा , डिप्टी रेंजर सालिकराम डड़सेना एवं कर्मचारियों की टीम बनाकर पकड़ने में सफलता प्राप्त की '।

मुख्य आरोपी अरसद खान अजमेर शरीफ फरार होना चाहता था लेकिन जावेद फारुखी के कहने पर ही कुछ दिन इधर उधर असरा लेकर समय बीता रहे थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें