भाजपा के 9 पार्षद के बावजूद सरायपाली पालिका में कांग्रेस के अमृत लाल पटेल बने अध्यक्ष, सुशीला गंगाराम पटेल उपाध्यक्ष.
नगर पालिका सरायपाली में भाजपा के 9 प्रत्याशियों के पार्षद बनने के बाद भी अध्यक्ष की कुर्सी वार्ड क्र. 05 से जीते नवनिर्वाचित पार्षद अमृत लाल पटेल को मिल गई. अमृत लाल पटेल को नगर पालिका सरायपाली का नया अध्यक्ष चुना गया है वहीं वार्ड क्रमांक 13 से बीजेपी की पार्षद सुशीला गंगाराम पटेल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई है.
गौरतलब है कि कांग्रेस को निकाय चुनाव में करारी हार का मुंह देखना पड़ा है, यहां कांग्रेस को महज 3 सीटों पर ही सिमट गई थी जबकि निर्दलीयों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी. ऐसे में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद सरायपाली नगरपालिका में भाजपा का अध्यक्ष नहीं बन पाया. जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अमृत पटेल को 8 वोट मिले.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें