स्कॉर्पियो से कर रहे थे गांजा का परिवहन, पुलिस ने पीछा किया ... - CG Sandesh

स्कॉर्पियो से कर रहे थे गांजा का परिवहन, पुलिस ने पीछा किया तो स्कॉर्पियो को छोड़कर तालाब में कुदे.

जांजगीर जिले में पामगढ़ पुलिस ने कल करीब दो क्विंटल गांजा जप्त किया है, पुलिस ने बताया है कि स्कॉर्पियो से गांजा का परिवहन किया जा रहा था, जो पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया.  

पुलिस ने बताया कि आरोपी पामगढ़ में थाना के सामने पुलिस द्वारा लगाये चेक पाइंट में रूकने के बजाय स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा. जिसपर पुलिस ने पीछा किया तो चंडीपारा के पास स्कॉर्पियो को छोड़कर दो युवक तालाब में कूद गए. पुलिस ने दोनों को तालाब से निकाला और स्कॉर्पियो की जांच की तो उसमें गांजा भरा था. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

थाना प्रभारी के अनुसार रविवार की सुबह पुलिस ने थाना के सामने चेक पाइंट लगाया था. वाहनों की जांच की जा रही थी इसी दौरान एक स्कॉर्पियो क्रमांक ओडी 02 बीसी 7409 शिवरीनारायण की ओर से आई. जिसमे सभी ग्लास काले रंग के थे. उसे रोकने का प्रयास किया गया, किंतु ड्राइवर रूकने के बजाय गाड़ी लेकर भाग गया.

इससे पुलिस को संदेह हुआ और उसका पीछा किया गया. पुलिस को पीछा करते देख कर ड्राइवर ने पामगढ़ और चंडीपारा के बीच एसबीआई के सामने स्कॉर्पियो खड़ी कर दी और दोनों बाजू के गढ़ वाले तालाब में जाकर कूद गए.

इअके बाद पुलिस के आरक्षकों ने दोनों को बाहर निकाला और गाड़ी के पास लेकर आए. मौके पर जांच की गई तो स्कॉर्पियो में गांजा भरा था.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा गांजा का एक-एक किलो का करीब 222 पैकेट बनाया गया था. इन पैकेट्स को स्कार्पियो में भरा गया था कांच को भी ब्लैक कलर का कर दिया गया था इसलिए किसी को वाहन के अंदर का सामान नजर नहीं आया. जब्त गांजा दो क्विंटल 22 किलो बताया गया है, जिसकी गांजे की कीमत 13 लाख 22 हजार बताई गई है. साथ ही स्कार्पियो को भी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें