सागरपाली में सप्ताह भर में 8 दुकानों के ताले टूटे, पुलिस का ... - CG Sandesh

सागरपाली में सप्ताह भर में 8 दुकानों के ताले टूटे, पुलिस का संदिग्ध लोगों से पुछताछ जारी

सागरपाली में पिछले दिनों 5 दुकानों के एक साथ ताला टूटने से हड़कपम मच गया था, लेकिन चोरो के हौसले कम नहीं हुए, बीती रात एक बार फिर चोरों ने 1 फैंसी और 2 पान के दुकानों में धावा बोल दिया और ताला तोड़ सामान ले उड़े. लेकिन इसी चोरी के घटना के दौरान फैंसी स्टोर्स के बाजू के वाले दुकान के सीसी टीवी में कुछ संदिग्ध लोगों के चहरे भी सामने आए है.

पिछले दिनों सागरपाली में कई महंगे सामानों के साथ-साथ सीसी टीवी को भी भारी नुकसान पहुचाया गया था मामला शांत हुआ था कि नहीं और आज सुबह हैं फिर से 3 दुकानों के एक साथ ताला टूट जाने से फिर से दुकानदारों में एक बार हड़कंप मच गया. इस बार चोरों का चेहरा सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग हो गया और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की.

वही शाम होते-होते सूचना मिली की सागरपाली की चोरी वाली घटना में कुछ संदिग्ध लोगों को सराईपाली थाना द्वारा द्वारा पकडा गया है. थाना प्रभारी मल्लिका बेनर्जी से इस संबंध में बात करने पर कहा कि कुछ संदिग्ध लोगों को लाया गया है अभी पूछताछ की जा रही है. अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता पूछताछ में खुलासे के बाद ही साफ-साफ पता चल पाएगा.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें