विधायक देवती कर्मा के सुरक्षाकर्मी ने  खुद को मारकर की आत्मह... - CG Sandesh

विधायक देवती कर्मा के सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारकर की आत्महत्या.

दंतेवाड़ा कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के सुरक्षाकर्मी(पीएसओ) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली,  घटना 3 जनवरी की देर रात की रही है, जब कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के गृह जिले फरसापाल स्थित बंगले की सुरक्षा में जगदलपुर निवासी जवान आशोराम कश्यप भी तैनात था. बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 12.55 बजे आशोराम कश्यप मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली. राइफल से एक राउंड फायर किया गया और गोली उनके दाहिने ओर सीने लगी. इसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं देर रात बंगले में गोली चलने से  बाकी के सुरक्षाकर्मी में हड़कंप मच गया और वे  भागकर मौके पर पहुंचे जहाँ जवान आशेराम खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही फरसापाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस मामले में पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है. दंतेवाड़ा पुलिस ने इस मामले फिलहाल ज्यादा कुछ बताने से इंकार किया है. उनका कहना है कि जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें