बांसकुडा जाने के कच्ची मार्ग में मिली थी अज्ञात लाश, अज्ञात ... - CG Sandesh

बांसकुडा जाने के कच्ची मार्ग में मिली थी अज्ञात लाश, अज्ञात आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज.

तुमगांव थाना में 21 नवंबर 2019 को सूचक नरेश कुमार यादव के जरिये मोबाईल से सूचना मिला कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव बांसकुडा जाने के कच्ची मार्ग में पडा है, जिसपर पुलिस  सूचना तस्दीकी हेतु मौका बांसकुडा कच्ची मार्ग पहुँची, जहां एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 30-40 वर्ष मृत पडा मिला. जिसे पुलिस ने जांच पंचनामा पश्चात मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया.

पोस्टमार्टम में पाया गया कि अज्ञात मृतक पुरूष की मृत्यु गला दबाने एवं सिर में चोट के कारण हुई है, जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी द्वारा अज्ञात मृतक पुरूष का गला दबाकर व सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करने से अज्ञात आरोपी के विरूद्व धारा 302 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें