सरायपाली व बसना क्षेत्र के समस्त खाद्य व दवाइयों से संबंधित ... - CG Sandesh

सरायपाली व बसना क्षेत्र के समस्त खाद्य व दवाइयों से संबंधित व्यवसायियों से प्रमाणपत्र बनवाने की अपील.

खाद्य एवं औषधि विभाग जिला महासमुन्द द्वारा 2 जनवरी को होटल अमृत सरायपाली में सुबह 10:30 से खाद्य पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे बसना एवं सरायपाली विकासखंड के दवा एवम खाद्य व्यवसायियों ने शिविर में आकर अपना खाद्य पंजीयन करवाया. विभिन व्यवसाय से जुड़े 14 व्यवसायियों ने आवेदन जमा कराया है

महासमुन्द जिले की ADC श्रीमती तृप्ती जैन एवम ड्रग इंस्पेक्टर अवधेश भारद्वाज इस शिविर में उपस्थित रहकर पंजीयन कर प्रमाणपत्र वितरित किया गया.

जिला खाद्य व ड्रग कंट्रोलर तृप्ति जैन ने सरायपाली व बसना क्षेत्र के समस्त खाद्य व दवाइयों से संबंधित व्यवसायियों से जल्द से जल्द शिविर के माध्यम से अपने व्यवसाय का पंजीकरण कर प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की है  तथा कहा है कि इससे आने वाले समय मे परेशानियों, आर्थिक, समय व कार्यवाही होने के नुकसान से बचा जा सकेगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें