टी.व्ही. खरीदने की बात को लेकर हुआ था विवाद, फिर पत्नी की कर... - CG Sandesh

टी.व्ही. खरीदने की बात को लेकर हुआ था विवाद, फिर पत्नी की कर दी हत्या और हो गया फ़रार.

सूरजपुर जिले के रेवटी चौकी 29 दिसंबर की रात अनुज पटेल एवं उसकी पत्नी शीला पटेल के मध्य कूपन में टीव्ही खरीदने की बात लेकर आपस में हुए विवाद  एवं अन्य पुराने बातों को लेकर हुआ, जिसपर अनुज पटेल ने अपनी पत्नी शीला पटेल को टांगी से सिर में मारकर हत्या कर फरार हो गया. इसके बाद 31 दिसंबर को इसकी शिकायत पर पुलिस ने अनुज पटेल के विरूद्व अपराध धारा 302 भादवि पंजीबद्व किया और तत्काल मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा बाद मृतिका के शव को पीएम हेतु अस्पताल भेजवाया.  

इधर हत्या की वादरात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी अनुज पटेल फरार था, जिसकी पतासाजी पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी इसी दौरान चौकी प्रभारी रेवटी को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी अनुज पटेल एकनरा गांव, थाना बसंतपुर में भैंस खोजने के नाम पर घुम रहा है.

इस सुचना पर रेवटी पुलिस टीम ग्राम एकनरा बसंतपुर में रात्रि में पहुंची जहां आरोपी गांव के एक सुनसान मकान में छिपा था, पुलिस टीम जैसे वहां पहुंची आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ टी.व्ही. खरीदने की बात को लेकर विवाद हुआ इस दौरान पत्नी ने अनावश्यक पैसा बर्बाद कर दिये हो कहकर झगड़ा-विवाद कर रही थी जिस कारण आवेश में आकर घर में रखे टांगी से सिर में प्रहार कर हत्या कर दिया.

पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी को जप्त कर आरोपी अनुज पटेल पिता मानकधारी उम्र 53 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें