बिलासपुर के डिप्टी कलेक्टर को चार युवकों ने पीटा. - CG Sandesh

बिलासपुर के डिप्टी कलेक्टर को चार युवकों ने पीटा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर एआर टंडन की रंगदारी नहीं देने पर चार युवकों ने पिटाई कर दी. बिलासपुर के डिप्टी कलेक्टर टंडन परिवार सहित रविवार को भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर में दर्शन करने गए थे. खाना बनाने के दौरान वहां चार युवक पहुंचे और उनसे शराब के लिए रुपए मांगने लगे. जिसका इनकार करने पर युवकों ने उनकी और दो रिश्तेदारों की पिटाई कर दी. इसके बाद वहां मौजूद दर्शननार्थियों ने बीच-बचाव किया तो युवक भाग निकले. वहीं इस मामले को लेकर एआर टंडन डिप्टी कलेक्टर ने बेलगहना चौकी में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

मामला दोपहर करीबन 03.30 बजे का बताया गया है जब चार लोग एआर टंडन डिप्टी कलेक्टर के पास आकर शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे. जिसपर एआर ने किस बात का पैसा मांग रहो कहा तो. उनके साथ गंदी-गंदी गाली गलौच कर धमकी दिया गया कि यहां जो भी आता है हमें पैसा देता है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें