बीती रात 4 दुकानों में एक साथ ताला टूटने पर दुकानदारों में म... - CG Sandesh

बीती रात 4 दुकानों में एक साथ ताला टूटने पर दुकानदारों में मचा हडकम्प

बीती रात चोरों ने सरायपाली थाना अंतर्गत सागरपाली में एक साथ 4 दुकानों का ताला तोड़ दिया, जिससे  दुकान मालिको में हड़कम्प मचा हुआ है. सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका बेनर्जी से मिली जानकारी के अनुसार सोना-चांदी दुकान, बूट हाउस, मोबाइल दुकान और फैंसी स्टोर्स सहित 4 दुकानों का ताला टूटा है.

जिसकी सुबह सूचना मिलते ही सरायपाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौके पर जांच शुरू कर दी. और आस-पास सीसी टीवी को भी चेक किया गया. थाना प्रभारी ने बताया की चोरो द्वारा सागरपाली के दुकानों का ताला तो तोड़ा गया है लेकिन किसी भी प्रकार की चोरी नही की गई है, चोरो द्वारा चुराए गए सामनो में कुछ चूड़ियां और फ़र्फ्यूम और बैंगल्स के चोरी होना बताया जो सामान्य सामान थे. सोने चांदी के दुकान से भी किसी भी प्रकार का चोरी नही होना बताया गया है.

थाना प्रभारी ने बताया की कई सीसी टीवी कैमरा काम भी नही कर रहे थे इसलिए चोरो का सुराग सीसीटीवी में नही आ पाया है, फिर भी चोरो का सुराग ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें