काम करने जाओ कहने पर पति ने की मारपीट  - CG Sandesh

काम करने जाओ कहने पर पति ने की मारपीट

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम राजासेवैया में पति को काम करने जाओ कहने पर मारपीट व गाली गलौच करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने बताया कि कुन्ती ठाकुर ग्राम मंडीपारा राजासेवैया निवासी ने अपने पति अमर सिंग ठाकुर को 28 दिसंबर करीबन 08:00 बजे काम करने जाने के लिए बोली तो वह गुस्से में आकर गंदी गंदी गाली देते हुए घर के आंगन में हाथ मुक्का तथा पास में रखे ईठ से अपनी पत्नी को फेंककर मारा जिससे उसके हाथ पैर व सिर में चोट आयी व उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. जिसपर पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 336 एवं 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें