दूसरे के पट्टा से धान बेचते व्यापारी पकड़ाया
सरायपाली. मण्डी प्रशासन द्वारा कल डोंगीझरन में आकस्मिक निरीक्षण किया गया, वहां एक फुटकर व्यापारी द्वारा ट्रेक्टर में धान लोड किया जा रहा था. तभी उन्हें शंका हुआ कि यह व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के टोकन से सोसायटी में धान खपाएगा.
उस पर मण्डी के कर्मचारी नजर लगाए हुए थे. तभी फुटकर व्यापारी मनोज सतपथी डोंगीझरन आज मंगलवार को उक्त ट्रेक्टर में लोड धान को बेचने के लिए मण्डी की ओर निकला तभी मण्डी के कर्मचारी उक्त व्यक्ति पर नजर बनाए हुए थे, जब ट्रेक्टर बेलमुण्डी धान खरीदी केन्द्र पहुंचा तो उन्हें पता चला कि उनके द्वारा दृष्टिदेव सिदार कोदोगुड़ा के टोकन से धान बेचने के लिए प्रयास कर रहा था. तभी उसे खरीदी केन्द्र में ही अन्य व्यक्ति के पट्टे में 90 पैकेट धान बेचते पाए जाने पर धान को जब्ती बनाते हुए बलौदा चैकी में रखा गया है और उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है.
उक्त कार्यवाही में मण्डी सचिव गिरधारीलाल अग्रवाल, महेन्द्र भोई, जैनेन्द्र पटेल, एश्वर्य यदु आदि की भूमिका रही. बेलमुण्डी के कुछ किसानों ने बताया कि इस तरह के कई मामले खरीदी केन्द्र में देखने को मिलता है लेकिन व्यापारियों एवं खरीदी प्रभारी के सांठ गांठ से दूसरे के पट्टे से आसानी से फुटकर व्यापारी एवं अन्य किसान धान बेच जाते हैं.
यह पहला कार्यवाही है कि अन्य किसान के पट्टे से धान बेचते व्यापारी पकड़ा गया है. सबसे ज्यादा तोरेसिंहा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अंतर्गत बेलमुण्डी खरीदी केन्द्र का अधिक शिकायत प्रतिवर्ष पहुंचता भी है, लेकिन कार्यवाही नहीं होता था. इस बार कार्यवाही देखने को मिल रहा है. इसी तरह कार्यवाही होता रहे, तो निष्पक्ष सभी किसानों का धान खरीदी होगा.