पोटापारा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर  संपन्न - CG Sandesh

पोटापारा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

दुर्गा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लंबर द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का अयोजन प्राचार्य जी पी पटेल के मार्गदर्शन व कार्यक्रम अधिकारी आर के पटेल के नेतृत्व में ग्राम पोटापारा में किया गया। सांस्कृतिक समारोह रा से यो महासमुंद जिला संगठक डॉ मालती तिवारी के मुख्य आतिथ्य में, प्राचार्य जी पी पटेल की अध्यक्षता में तथा पत्रकार प्रदीप गुप्ता, छत्तीसगढ़ शब्द संपादक अवधेश अग्रवाल, सराईपाली स्काउट गाइड स्थानीय संघ अध्यक्ष अमृतलाल पटेल, दुर्गा सेवा समिति अध्यक्ष जी एस तोमर , कोषाध्यक्ष आर आर पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम अधिकारी आर के पटेल ने बताया कि शिविर में 123 स्वयंसेवक भाग लिए । प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास कन्हैया लाल पटेल के द्वारा कराया गया | परियोजना कार्य में छात्रों द्वारा श्रमदान कर 300 मीटर सड़क का समतलीकरण ,अस्थाई मंच का निर्माण, स्कूल परिसर का पुताई, सोख्ता निर्माण, पचरी का मरम्मत कार्य किया गया।

शिविर का शुभारंभ ग्रा पं आंवलाचक्का सरपंच श्रीमती लक्ष्मी राठिया के मुख्य आतिथ्य में, जी पी पटेल की अध्यक्षता में तथा बाबूलाल सिदार, नरसिंह भूरिया ,सोनूराम चंद्रवंशी के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। शिविर के दौरान कौन बनेगा हजारपति कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिस के होस्ट अमित चौरसिया व टेक्निकल एक्सपर्ट चंद्रकांत चौरसिया थे। एक्सपर्ट के रूप में पदमालोचन पटेल ,रामकुमार मैत्री, उस्ताद अली, पूर्णानंद मिश्रा, यूएस पटेल थे। जिसमें कु जोगेश्वरी बंजारा विजेता रही।


प्रत्येक दिवस बौद्धिक चर्चा का आयोजन

बौद्धिक चर्चा में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती चंद्रकला देवी साहू ने वर्तमान परिवेश में महिला सुरक्षा, अधिवक्ता पीडी भोई ने विधिक साक्षरता , चेंबर ऑफ कॉमर्स नगर अध्यक्ष सेवाशंकर अग्रवाल ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, दिलीप गुप्ता ने पत्रकारिता समाज का चौथा स्तम्भ, बीमा सलाहकार आनंद गोयल ने कर्म ही पूजा है, छत्तीसगढ़ टीचर ऐसो प्रदेश संगठन मंत्री पूर्णआनंद मिश्रा नारी सशक्तिकरण, कोलता समाज महामंत्री गिरधारी साहू ने नशा नाश की जड़ है, जी एस तोमर ने व्यक्तित्व विकास, आर आर पटेल ने नैतिक शिक्षा, बसंत साहू अध्यक्ष ने जीवन प्रबंधन , बसना बीईओ जेआर डहरिया ने राष्ट्र निर्माण में स्वयं सेवकों का योगदान, एबीओ विनोद शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के जीवन वृत्त , यूएस पटेल ने विद्यार्थी स्वयं अपना भाग्य निर्माता है , वीरेंद्र कर ने चरित्र निर्माण विषय पर अपना उद्बोधन दिया।

काव्य पाठ का आयोजन

इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें धनीराम नंद मस्ताना, श्रीमती शुकमोती चौहान, मानक दास मानिकपुरी, जितेंद्र कुर्रे कोहिनूर, कुमारी रुकमणीबाई, मणिलाल पटेल ,परशुराम चौहान, शंकर सिदार, तेरसराम केवट ने नए-नए काव्य पाठ कर स्वयं सेवकों व ग्रामीणों की खूब तालियां बटोरी। साहित्य मंच के संरक्षक सीडी बघेल उपस्थित रहे। शिविर के दौरान निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पशु चिकित्सक सरायपाली की युवा टीम द्वारा गांव के समस्त मवेशियों का टीकाकरण व उपचार किया गया।

मां भारती की जीवंत झांकी

स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाला गया तथा एक दिन भारत मां की झांकी निकाली गई।   प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबर की टीम के साथ डॉ गुलाब पटेल ने मरीजों का उपचार कर बीमारी के लक्षण व निदान के उपाय बताया गया। बेस्ट स्वयंसेवक का अवार्ड तुकाराम जाटवर व बेस्ट स्वयंसेविका कु नोदिता जायसवाल को दिया गया। बेस्ट लीडरशिप के लिए राहुल चौरसिया, बेहतरीन कार्य के लिए दामिनी जायसवाल, कविता पटेल ,नम्रता, रेशमा, पूजा, घनश्याम, माधुरी ,तमन्ना आदि स्वयंसेवकों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें छात्रों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

राष्ट्रीय सेवा योजना की थीम नरवा गरवा घुरवा और बारी, छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी के आधार पर शिविर स्थल में मॉडल बनाया गया । स्वयंसेवकों के उत्साहवर्धन के लिए श्रीकृष्णा आईसर सरायपाली की ओर से सभी स्वयंसेवकों को टोपी दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद ,अमृत ,नरसिंह , बाबूलाल , रूपधर चौहान ,निर्मल जाटवर, नरेश साहू, पुष्पक राठिया , होलेराम, गिरधारी साहू, बीएल साहू, वीएस बंजारा , एमडी मानिकपुरी ,डीआर साहू ,एफएल सिदार व ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें