नगरपालिका सरायपाली में भाजपा का कब्ज़ा. - CG Sandesh

नगरपालिका सरायपाली में भाजपा का कब्ज़ा.

सरायपाली नगर पालिका में भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है. 15 वार्ड वाले इस नगर पालिका में भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि कांग्रेस को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है, यहां कांग्रेस को महज 3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा जबकि निर्दलीयों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है.

बीजेपी के प्रत्याशी वार्ड क्र. 02 से हेम बाई यादव, 04 से लक्षमी चंद्रा, 06 से गुंजन अग्रवाल, 07 से सीता सत्पथी, 10 से चंद्र कुमार पटेल, 11 से स्वर्ण सिंह सलूजा, 12 से हितेश यादव, 13 से सुसीला गंगाराम पटेल व 15 से राखी चौहान जीते है.

जबकि कांग्रेस के वार्ड क्र. 05 से अमृत लाल पटेल, 08 से हरदीप सिंह रैना व 14 से सुरेश भोई  जीते है.

वहीं निर्दलीय वार्ड लड़ते हुए वार्ड क्र. 01 से खिरचंद, 03 से श्रीमती मोनालिसा व 09 से हेमंत प्रधान ने जीत हासिल की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें