रोहिना में कबड्डी प्रतियोगिता हेतु रखी गई बैठक
सरायपाली. युवा आजाद समिति रोहिना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक 18 दिसंबर को अध्यक्ष क्षमानिधि साहू की अध्यक्षता में रखी गई. जिसमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता के संबंध में चर्चा की गई.
सचिव कमलेश साहू ने बताया कि ग्राम रोहिना में विगत 33 वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन अनवरत किया जा रहा है. 34 वें वर्ष भी प्रतियोगिता को भव्य रूप से आयोजित करने समस्त सदस्य कृत संकल्पित हैं. 26-28 जनवरी तक प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21501रु. ,द्वितीय 15501 रु. ,तृतीय 10501रु., चतुर्थ पुरस्कार 5501 रुपए रखे जाने का निर्णय लिया गया है.
प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस 27 जनवरी को खिलाड़ियों और दर्शकों के मनोरंजन के लिए ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रथम इनाम 7000 रु, द्वितीय 5000रु ,तृतीय 3000रु, चतुर्थ 2000 रु रखा गया है. बैठक में समिति के उपाध्यक्ष नेपाल साहू, क्षेत्रपाल टेकाम, राजू साहू, सचिव कमलेश साहू, संयोजक लोचन प्रसाद साहू, सह सचिव वेदराम चैहान, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न गोरियार, मनोरंजन साहू ,संगठन सचिव अक्षय सिदार, क्रीड़ा सचिव, धनुर्जय मरकाम, प्रकाश सेठ, मीडिया प्रभारी महेंद्रपाल साहू, त्रिलोकेश सेठ, दामोदर साहू, हरेश प्रधान, जितेश बेहरा, विष्णु बंजारा, शिशुपाल साहू, प्रकाश साहू, मधुसूदन सेठ ,नवीन बेहरा, अनिल यादव, कन्हाई सेठ, निमाई चरण, बेगाराम गंधेल, आदि उपस्थित थे।