आक्रोशित किसानों ने प्रभारी नियुक्ति नही किए जाने के कारण 10 सदस्य संचालक को बनाया बंधक.
मिली जानकारी के अनुसार सिंघोड़ा के पास सागरपाली धान खरीदी केंद्र में आज दिनभर धान खरीदी नही होने से आक्रोशित सैकड़ो किसानों ने संचालक मंडल के 10 सदस्यो को कार्यालय में ही बंधक बना कर रखा है, जानकारी के अनुसार सागरपाली में धान खरीदी केंद्र में प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति नही होने के कारण धान खरीदी बाधित हो रही थी जिसके कारण आज दिन भर धान खरीदी बन्द रहने का बात सामने आ रही है.
जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव से बात करने पर कहा की पूर्व समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी केन्द्र प्रभारी मोतीलाल प्रधान द्वारा धान की अफरा तफरी कर 1,13,982-00 रूपये का कीमत धान का गबन पाया गया जिसपर पुलिस ने धारा 409 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.
कल संचालक मंडल का बैठक में समिति प्रबन्धक और धान खरीदी प्रभारी को हटा दिया गया है और नए धान खरीदी केंद्र प्रभारी के रूप में विनोद कुमार पटेल और किशोर साहू को प्रभारी नियुक्ति किया गया है. खाद्य अधिकारी ने कहा की शायद किसी के द्वारा डराए धमकाने के कारण आज दोनो कर्मचारी नही आ पाए हो ऐसा भी हो सकता है.
उप पंजीयक जी एस शर्मा ने बताया की धान के अफरा तफरी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पूर्व प्रबन्धक और धान खरीदी प्रभारी को निकाल दिया गया है और कल से विनोद कुमार पटेल और किशोर साहू को नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है.
उप पंजीयक ने कहा कि आदेश जारी करने के बाद प्रभार नही लेना और दिनभर गायब रहना जिसके कारण किसानों को परेशानी झेलना पड़ा है जिसके जिम्मेदार नए धान खरीदी प्रभारी विनोद कुमार और किशोर साहू है और दोनों कर्मचारियों के ऊपर भी कार्यवाही की बात कही है.