सौर्य ऊर्जा स्ट्रीट लाइट सुधार करने दौरान 11 केव्ही के चपेट में आकर हुई मौत.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बरतियाभाठा में आज एक युवक सौर्य ऊर्जा स्ट्रीट लाइट का सुधार करने विधुत पोल में चढ़ा हुआ था और अचानक 11 केव्ही के विधुत वायर के चपेट में आने से उसकी मौत होने हो गई.
मृतक कैथा (बिलाईगढ़) क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो कि बिना सुरक्षा उपकरण के ही खम्बे में चढ़कर खराब लाईट को बदल रहा था और अचानक 11 केव्ही के विधुत वायर के संपर्क में आने के बाद विधुत खम्बे से नीचे गिर गया.
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पूर्व में भी ऐसी ही एक घटना में सुधार कार्य में लगे एक कर्मचारी को बिजली तार के सम्पर्क में आने से विद्युत करंट लग चुका है. विभागीय एवं ठेकेदार की लापरवाही के चलते अप्रशिक्षित मजदूरों से ऐसे जोखिम वाले कार्य में लगाने से ऐसी घटनाएं हो रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें