6 नग मवेशी की चोरी, मामला दर्ज
महासमुंद थाना के ग्राम चिगरोद में 6 नग मवेशी चोरी होने
का मामला सामने आया है. आवेदक नीलकंठ यादव
निवासी चिंगरौद ने थाना महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पास 30 नग भैंस व
गाय छोटा बडा मिलाकर है, जिसे 7 जून को घर से 08 रास भैंस, पडिया व बगार को चारागाह में चरने के
लिये छोडे था. शाम को 02 रास भैंस चरकर वापस घर आया और 06 रास भैंस, पडिया व बगार वापस नहीं आने पर खेत
खलिहान, नदी
नाला एवं आस पास के कांजी हाउस में पता तलाश किया गया परन्तु कुछ नहीं पता चला.
जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना बताया गया. चोरी हुए मवेशी की कीमत
40,000/- रूपये बताई गई है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 आईपीसी
का भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें