मोटर सायकल को ठोकर मारकर किया क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज.   - CG Sandesh

मोटर सायकल को ठोकर मारकर किया क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज.

तेन्दुकोना थाना अंतर्गत निरंजन पटेल ने शिकायत दर्ज कराया है कि उसका मोटर सायकल को ट्रेक्टर चालक ने ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है, वह ग्राम कुम्हारीमुडा में रहता है जहाँ वह 8 नवंबर को शाम करीब 5-6 बजे अपनी मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GN 8237 से किराना दुकान समान लेने गया था. और मोटर सायकल प्लेटिना को दुकान के सामने खडी करके किराना समान खरीद रहा था. इस दौरान मोटर सायकल के बाजू में कोदूराम यादव कुम्हारीमुडा का आयचर ट्रेक्टर जिसमें थ्रेसर मशीन लगा हुआ खडा था उसमे अचानक ट्रेक्टर का चालक विनय यादव द्वारा ट्रेक्टर को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल प्लेटिना को ठोकर मारकर घसीटते हुये एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे मोटर सायकल का वाईजर, साकअप, टंकी, इन्डीकेटर क्षतिग्रस्त हो गया. जिसपर पुलिस चालक के विरूद्ध धारा 279  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें