पौंसरा के नीम वृक्ष से निकल रहा दूध!, लोगो ने पूजा पाठ शुरू ... - CG Sandesh

पौंसरा के नीम वृक्ष से निकल रहा दूध!, लोगो ने पूजा पाठ शुरू किया

बसना से आगे फोरलेन से लगे ग्राम पौंसरा में एक गांव के अंदर लगे नीम झाड़ से लगातार दूध के समान सफेद पदार्थ निकलने की जानकारी जैसे लोगों को लगी वहाँ आते जाते सभी लोग 50 मीटर सड़क छोड़ देखने पहुंचने लगे । सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठी होने लगी है

आज दोपहर बाद पौंसरा ग्राम में मुख्य सड़क से लगभग 50 मीटर अंदर खेत मे लगे एक नीम झाड़ से एक किसान ने सफेद दूध के समान द्रव्य निकलते देखा । गांव वालों को जानकारी देने के बाद वहां लगातार भीड़ इकट्ठी होने लगी । महिलाओं ने बाकायदा पूजा पाठ भी शुरू कर दिया है । सड़क से गुजरने वाले लोग भी अपनी गाड़ियों को खड़ी कर देखने लगे गये है । ज्ञातव्य है कि इस तरह की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें