जेठ ने दी बलात्कार कर जान से मारने की धमकी.
बागबाहरा थाना अंतर्गत एक महिला ने अपने जेठ पर बलात्कार कर जान से
मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि
उसका जेठ हिरावन ताण्डी उसे देखकर बार-बार थूकता है तथा अपशब्दों का प्रयोग करता
रहता है, लेकिन 9 दिसंबर को जब महिला करीब 9:45 बजे घर के पड़ोसन के साथ बातचीत कर
रही थी उसी समय उसका जेठ घर से कहीं बाहर जा रहा था जो उसे देखकर थूका तथा गंदी
गंदी गाली गलौज करने लगा. जिसके महिला द्वारा मना करने पर उसने महिला को बलात्कार
करके जान सहित मारकर झाड़ी में फेंक देने की धमकी दे दी. मामले में पुलिस ने आरोपी हिरावन
ताण्डी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें