18 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त - CG Sandesh

18 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम झारा में दुकान से अवैध शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि 8 दिसंबर को मुखबीर की  सूचना पर ग्राम झारा बस स्टैण्ड तिराहा के पास पहुंचकर भोलाराम सेन के ठेला को घेराबंदी कर ठेला में बैठे एक व्यक्ति को पकडा गया. जिसका नाम पता पुछने पर वह अपना नाम भोलाराम सेन पिता बृजलाल सेन उम्र 48 साल ग्राम झारा का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पेश करने पर एक हरा रंग का प्लास्टिक झोला के अंदर रखे 18 पौवा अंग्रेजी गोवा विस्की की कीमत 1440/- रू. को जप्त कर  आरोपी के विरूध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें