पैरा में ट्रेक्टर के चढ जाने से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
सरायपाली
थाना अंतर्गत ग्राम बिरसिंगपाली में पैरा में ट्रेक्टर के चढ जाने से डंडे से
मारपीट व गाली गलौच करने का मामला दर्ज करवाया गया है. अरविंद पटेल ने पुलिस को
बताया कि दिनांक 8 दिसंबर को दोपहर करीबन 3:30 बजे वह अपने स्वयं के ट्रेक्टर से
मिट्टी लेने खेत तरफ जा रहा था, इस रास्त में जगन्नाथ यादव का ब्यारा होने के कारण
वह पैरा (पुआल) फैला रखा था. जहाँ पैरा में ट्रेक्टर के चढ जाने के कारण जगन्नाथ
यादव ने मेरा पैरा में ट्रेक्टर को क्यों चढा रहा है कहकर गंदी गंदी गाली तथा लकड़ी
के डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया. जिसकी पुलिस में शिकायत पर आरोपी
के विरूद्ध अपराध धारा 506, 294, 323 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें