तलवारा लहराते हुए एक युवक पकड़ा गया
सरायपाली
के झिलमिला चौक में तलवारा लहराते हुए एक युवक पकड़ा गया है. आरक्षक बंसत
पाणिग्राही ने बताया कि 4 दिसंबर को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति
झिलमिला सरायपाली में तलवार लेकर लहराते
हुये घुम रहा है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति तलवार
लहरा रहा है, जिससे आम लोग काफी भयभीत हो रहे थे. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को
पकडा जिसका नाम पता पुछने पर वह अपना नाम मोहन साहू पिता सालिकराम साहू निवासी
बोन्दाम थाना सरायपाली का रहना बताया. पुलिस ने बताया कि धारदार तलवारनुमा हथियार की
कुल लंबाई 18.5 इंच तथा फल की चैडाई मध्य से 3.5 इंच कीमत करीबन 200/- रूपया को जप्त कर आरोपी के विरूध अपराध
धारा 25(A) व 27(A)
आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर
विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें