सड़क किनारे खड़े किये मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज. - CG Sandesh

सड़क किनारे खड़े किये मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम कनकेवा में सड़क किनारे खड़े किये एक मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.  पुलिस ने बताया कि सुशील नायक जो ग्राम भीखापाली में रहता है तथा मछली मारने का काम करता है, वह 4 दिसंबर को मछली बेचने अपने मोटर सायकल में मछली भरकर कनकेवा बाजार जा रहा था. और मोटर सायकल को रोड किनारे खडा कर पेशाब कर रहा था. उसी समय भवरपुर रोड तरफ से ट्रक क्रमांक CG 06 GP 3276 के चालक सुनील कुमार यादव पिता बुदराम यादव उम्र 30 वर्ष पोटापारा थाना पिथौरा द्वारा अपनी ट्रक को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर  उसकी मोटरसायकल को ठोकर मार दिया, जिससे मोटर सायकल पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरूध धारा 279 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें