हैदराबाद घटना से आक्रोशित सरायपाली के नागरिक उतरे सड़को पर - CG Sandesh

हैदराबाद घटना से आक्रोशित सरायपाली के नागरिक उतरे सड़को पर

हैदराबाद में घटित घटना के विरोध में सरायपाली नगर में भी नागरिकों में आक्रोश दिखा । सैकड़ो की संख्या में महिलाएं , बच्चे ,पुरुष व विभिन्न संघ संगठनों के पदाधिकारियों ने इस घटना में शामिल चारो आरोपियों को तत्काल फांसी दिए जाने की मांग की । इस घटना के विरोध में पूरे देश मे आक्रोश स्वरूप आंदोलन किया जा रहा है ।

कल रात नगर में सैकड़ो की संख्या में नगरवासी बाजार चौक से एकत्र होकर केंडिल थामे नगर भ्रमण करते हुवे जयस्तंभ चौक में केंडिल रखकर श्रद्धांजलि दी व आक्रोश व्यक्त करते हुवे आरोपियों को तत्काल फांसी दिए जाने की मांग की ।

इस अवसर पर अमृत पटेल , उदय सारथी , सीता पटेल , छोटू खान ,अमित आहूजा , रोनगो , सरोजनी पाणिग्राही , अंजू सिदार ,उमेश यादव, अमीन बनो , पुष्पा ,कैलासिनी , बिंदु , मंजू , सुशीला ,कविता के साथ ही अनेक लोग उपस्थित थे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें