20 पाऊच जेब्रा छाप शराब जप्त - CG Sandesh

20 पाऊच जेब्रा छाप शराब जप्त

कोमाखान थाना अंतर्गत 29 नवंबर को ग्राम कसेकेरा में पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम कसेकेरा टोंगोपानी जाने वाली रोड किनारे अवैध शराब का बिक्री करने पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया है. जहाँ से  पुलिस को देखकर शराब खरीदने, पीने वाले भाग गये मौके पर आरोपी देवकुमार पिता कृषराम साहू उम्र 48 वर्ष सा. केसेकेरा थाना कोमाखान को एक गेरू रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 20 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब प्रत्येक पाऊच में 200-200 कीमत 1000 रूपये को बिक्री वास्ते रखे पाये जाने पर एवं शराब बिक्री रकम 150 रूपये मिलने पर अपराध दर्ज कर धारा 34(1) के तहत कार्यवाही किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें