मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज.
तुमगांव थाना
अन्तरगत ग्राम नयापारा में एक व्यक्ति के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला
दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया 27 नवंबर को भागवत निषाद से गांव के भूपेन्द्र
सतनामी द्वारा गाली गलौच मारपीट व जान से मारने की धमकी दिया गया है. इसके अलावा भूपेन्द्र
सतनामी पिता संतराम ने डण्डे से मारकर भागवत निषाद के सर को फोड दिया और हांथ को
भी मारकर फेक्चर कर दिया और खून से लथपथ उसे बेहोशी की हालात में सड़क पर छोड़ दिया.
जिसे डायल 112 गाडी को बुलाकर तुमगांव सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के
विरूध अपराध धारा 294, 323, एवं 506 के तहत अप्रश पंजीबद्ध किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें