7 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया आरोपी - CG Sandesh

7 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया आरोपी

भंवरपुर । कल दिनांक 26 नवम्बर को भंवरपुर चौंकी के अंतर्गत महुआ शराब पकड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 नवम्बर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सलखण्ड में एक व्यक्ति नए तालाब के पास मौहा शराब बेचने की फिराक में घूम रहा था। जिस पर चौंकी प्रभारी दुलार सिंह यादव को भनक लगते ही अपने पुलिस टीम को वहां जांच हेतु भेजा , जब भंवरपुर चौंकी की टीम सलखण्ड पहुंची तब भुवनेश्वर मिर्धा तालाब किनारे 7 लीटर मौहा शराब के साथ वहां खड़ा था। पुलिस वालों की भनक लगते ही आरोपी भुवनेश्वर मिर्धा भागने की फिराक में था। तभी मौके पर प्रधान आरक्षक आनंद ठाकुर ने चालाकी से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

जिसके पास से पुलिस ने 7 लीटर मौहा शराब सफेद प्लास्टिक की जरकिन से जब्त किया एंव आरोपी भुवनेश्वर मिर्धा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सलखण्ड के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्यवाही किया गया तथा न्यायालय में पेश किया गया।

मौके पर प्राधान आरक्षक आनंद ठाकुर सहित आरक्षक हरीश साहू, त्रिलोक ठाकुर उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें