स्कूल में घुसकर छात्रा पर चाकू से हमला, फिर लगाई फाँसी.
गिधौरी इलाके में युवक ने स्कूल के छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया और हमले कुछ देर बाद युवक ने अपने शर्ट को फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया. उधर हमले में घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार युवक ने महंत लाला दास उच्चतर माध्यमिक शाला नरधा में घुसकर छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद से आरोपी युवक वहां से फरार हो गया और कुछ देर बाद उसने पहले सेल्फी ली और फिर अपनी शर्ट को फंदा बना कर सेल्फी ली और फोटो को गांव के दोस्तों को भेज दिया. इसके बाद युवक ने मटिया गांव के खेत में फांसी लगाई है. घटना के बाद गिरौदपूरी चौकी की पुलिस मौके पर पहुँच चुकी थी.
पीड़ित छात्रा के परिजन का कहना है कि, युवक उनकी बेटी को परेशान करता था. जिसका नाम मुकेश खंडेकर बताया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें