सरायपाली के आठ पंचायतों के ख़िलाफ हुई 14वें वित्त की राशि को ... - CG Sandesh

सरायपाली के आठ पंचायतों के ख़िलाफ हुई 14वें वित्त की राशि को दुरुपयोग करने की शिकायत.

जनपद पंचायत सरायपाली के एक बार फिर आठ पंचायतों में 14वें वित्त की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है,  शिकायतकर्ता संदीप अग्रवाल ने जनपद पंचायत सरायपाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व जिला सी.ई.ओ व कलेक्टर महासमुंद को शिकायत करते हुए बताया है कि बानीगिरोला, पुटका, प्रेतनडीह, नुनपानी, मुंधा, नवरंगपुर, बोंदानवापाली व परसदा पंचायत के सचिवो ने 14वें वित्त की राशि मे फर्जी बिल लगाकर बंदर बाट किया है.

जिसके लिए एक जाँच टीम गठित कर उक्त पंचायतों को जारी 14 वां वित्त की राशि की जाँच कर कार्यवाही करने की मांग की है. इसके पहले शिकायतकर्ता जय कुमार सारथी भी सरायपाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत करते हुए अन्य चार पंचायत भगतसरायपाली, कंवरपाली, जलगढ और गिरसा की शिकायत कर चुके है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें