धान खरीदी प्रारम्भ होने में सप्ताह भर का समय, खरीदी तैयारी ल... - CG Sandesh

धान खरीदी प्रारम्भ होने में सप्ताह भर का समय, खरीदी तैयारी लगभग सभी समितियो में पूर्ण.

बसना - खरीदी प्रारंभ होने में सप्ताह भर का समय बच गया है! इस वर्ष राज्य सरकार ने धान खरीदी का समय 1 दिसंबर से 15 फरवरी 2020 तक खरीदने का निर्णय लिया है। खरीदी प्रारंभ होने में सप्ताह भर का समय बज गया है इसलिए सोसायटीओं में तैयारी तेजी होने लगी है ।ग्रामीण सेवा सहकारी समिति उड़ेला में धान खरीदी की तैयारी पूर्ण हो चुकी है ।प्रभारी समिति प्रबंधक बसंत लाल नाग ने बताया कि उड़ेला सोसाइटी के अंतर्गत कुल 24 गांव आते हैं जिसमें 1783 कृषको ने पंजीयन करवाया है ।फड़ की सफाई चबूतरा का रंग रोपण कार्य पूर्ण हो चुका है ।धान खरीदी टोकन सिस्टम से होगा किसानों को धान लाने के 1 सप्ताह पहले टोकन कटवाना होगा जिस तारीख को टोकन कटा रहेगा उसी दिन धान खरीदी की जाएगी। किसानों की जनसंख्या अधिक होने के कारण तिथि वार पाली घोषित की गई है । शनिवार एवं रविवार को अवकाश रहेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें