कसडोल:-शिक्षा विभाग के अधिकारियों का शिक्षको पर मेहरबान,परिण... - CG Sandesh

कसडोल:-शिक्षा विभाग के अधिकारियों का शिक्षको पर मेहरबान,परिणाम बच्चो का भविष्य गर्त में।

कसडोल क्षेत्र के दुरस्त वनांचल में संचालित हो रहे स्कूल भगवान भरोसे है, यहां पदस्थ शिक्षक इतने मनमानी और शासन-प्रशासन के आदेश को अनदेखी कर रहे है,तो आम जनता जनता को क्या समझे।रही बात शिक्षा विभाग में अधिकारियों का क्या कहना किसी आम जनता या मीडिया के माध्यम से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी या शिकायत किया जाता है तो एक ही जवाब आता है।इस मामले का जानकारी मुझे आपके माध्यम से मिली है मुझे जानकारी नही थी।ये शब्द कहना आम बात है।यहां जनता ये सवाल पूछ रही है क्या काम है इनके अधिकारियों का सारा संदेश शिकायत करते है,तो क्या ये सिर्फ वेतन लेने के लिए है क्या?

स्कूल का नया सत्र 6 माह हो चुका है मुड़पार स्कूल में जो कि बार संकुल में आता है,यहां पदस्थ संकुल समन्वयक कसडोल में निवास रत है,और इनको सारी जानकारी है कि स्कूल का क्या हाल है,बार बार स्कूल के बारे में सूचना देने पर भी  क्यो ध्यान नही दिया जाता।मुड़पार स्कूल में प्रशासनिक आदेश जारी किया गया प्राथमिक शाला में पदस्थ दिलीप पटेल का तबादला मुड़पार स्कूल में किया गया है,किन्तु आज तक स्कूल में ज्वानिंग नही किया।मुड़पार स्कूल में 57 विद्यर्थियों को केवल एक शिक्षक के भरोसे छोड़ दिया है।कहा से गुणवत्ता आये ,विभागीय अधिकारियों किस बात का दवाब है ये तो अधिकारी ही जाने,इन शिक्षको का तबादला होने के बाद भी किसका छत्रछाया है कि नियम का खुला धज्जियां उड़ा रहे है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें