सिरपुर रोड़ में 16 पौवा अवैध शराब जप्त - CG Sandesh
सांकेतिक चित्र

सिरपुर रोड़ में 16 पौवा अवैध शराब जप्त

तुमगांव थाना अंतर्गत सिरपुर रोड में अवैध शराब पकडे जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया की 20 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति लाल काला रंग के रैगजीन बैग में अवैध रूप से शराब रखकर अंबेडकर चौक खेलू दुकान के पास सिरपुर रोड़ में खडा है. जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा. जिसका नाम पूछने पर उसने अपना बाम राधेश्याम विश्वकर्मा पिता हृदयराम विश्वकर्मा बताया तथा उसकी तलाशी लेने पर बैग में रखे 16 पौवा अंग्रेजी स्पेशल गोवा विस्की शराब कीमत 1280 रुपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें