मछली बाजार के पास से 18 पौवा देशी प्लने शराब जप्त  - CG Sandesh

मछली बाजार के पास से 18 पौवा देशी प्लने शराब जप्त

महासमुंद पुलिस ने नयापारा के दलदली रोड पर मछली बाजार के पास से अवैध देशी शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 17 नवंबर को मुखबीर की सुचना पर एक व्यक्ति को दलदली रोड मछली बाजार के पास मोटर सायकल सोल्ड हीरो एचएफ डिलक्स से एक सफेद कलर के थैला में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु ले जाते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिससे नाम ठाकुर राम साहू उर्फ गोलू बताया गया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक सफेद कलर के प्लास्टिक थैला में 18 पौवा देशी प्लने शराब कुल 3240 एमएल कीमती 1080 रूपये एवं मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स सोल्ड जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें