संविलियन की मांग को लेकर शिक्षाकर्मियों ने विधायक को सौंपा ज... - CG Sandesh

संविलियन की मांग को लेकर शिक्षाकर्मियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली. प्रदेश संयोजक विवेक दुबे के नेतृत्व में संविलियन अधिकार मंच के बैनर तले शिक्षाकर्मी अपनी संविलियन की मांग को लेकर मंत्री और विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें अपने मांग संबंधी ज्ञापन भी सौंप रहे हैं.

इसी कड़ी में आज महासमुंद जिले के शिक्षाकर्मियों ने सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद से उनके गृह निवास संतपाली में मुलाकात की और उन से चर्चा करके उन्हें संविलियन के लिए ज्ञापन सौंपा. श्री नंद को शिक्षाकर्मियों ने अपनी समस्या बताते हुए जन घोषणा पत्र में उल्लेखित वादे को पूरा करने का निवेदन किया,जिस पर उन्होंने कहा कि जनघोषणा पत्र के अनुसार 2 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों का संविलियन होना चाहिए.

साथ ही इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर ज्ञापन सौंपते हुए मंच के जिला संयोजक सुरेन्द्र दीवान सहित राजेश प्रधान, राधेश्याम बरिहा, सोमदेव तिवारी, प्रमोद सामंतराय, कमलेश निराला, खिरोद्र साहू, हेमंत विशाल, प्रकाश तांडी, देवसिंग सिदार ,कुसुम देवांगन, वैष्णव ,राधा सिदार ,द्वारका चैहान , कमल पटेल ,कामता पटेल, प्रकाश ठेठवार, विजय पटेल ,सुजाता भोई, भगवती बरिहा उपस्थित थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें