माता उनमुक्खीकरण कार्यक्रम में वार्ड पार्षद हरदीप रैना ने वितरण किया खेल सामग्री
सराईपाली के वार्ड क्रमांक 08 नवीन प्राथमिक शाला में माता उनमुक्खीकरण कार्यक्रम में वार्ड पार्षद हरदीप रैना द्वारा शाला में अध्ययनरत छात्र छात्राओं हेतु खेल सामग्री बैट, बॉल, बैडमिंटन, रस्सीकूद फुटबॉल आदि का वितरण किया गया.
माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की माताएं भी आईं थी तथा प्रधानपाठक द्वारा पार्षद रैना को प्राथमिक शाला परिवार की ओर से शाला के लिए कराए गए कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया.
पार्षद रैना द्वारा नवीन प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवाल बनवाया गया है मैदान का सामंतीलीकरण, छात्र छात्राओं की बैठक व्यवस्था हेतु लोहे के टेबल बैंच, शिक्षको की बैठक व्यवस्था हेतु कुर्सी ओर टेबल, बच्चों हेतु खेल सामग्री, ध्वजारोहण हेतु लोहे का पोल तथा शाला में लोहे का गेट लगवाया गया है तथा समय समय पर कॉपी कलम आदि जरूरी चीजों का वितरण भी किया जाता है. नवीन प्राथमिक शाला में लगवाए गए जिम उपकरण का उपयोग बच्चों के साथ-साथ उनके पालक भी कर रहे हैं.
