राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए महेंद्... - CG Sandesh

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए महेंद्र छाबड़ा

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेंद्र छाबड़ा नियुक्त किए गए हैं. उनकी नियुक्ति का आदेश महानदी भवन से जारी कर दिया गया है उनकी यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 3 वर्ष के लिए रहेगी. साथ ही 2 सदस्यों की भी नियुक्ति अल्पसंख्यक आयोग में सरकार ने की है.

छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेंद्र छाबड़ा को छग राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर महेन्द्र छाबड़ा जी ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है.  और सभी समाज और सभी सामाजिक संगठन को साथ लेकर चलने की बात कही हैं. वहीं इस नियुक्ति पर  छतीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश सचिव रोमी सलुजा एवम कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह खनूजा, अरविंदर छाबड़ा  व विरिष्ठ कांग्रेस नेताओ द्वारा ख़ुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा जी को बधाई दी है.






भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें