15 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

15 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त

सिघोड़ा पुलिस ने 15 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब बरामद की है. पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिला कि एक अज्ञात व्यक्ति चारंभांठा एवं बलेण्डा के मध्य सडक किनारे एक प्लास्टिक जरीकेन में शराब भरकर बिक्री हेतु रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है । जिस पर पुलिस द्वारा मुखबीर के बतायें स्थान पर पहुँचने पर एक अज्ञात व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे पकड़कर पुछताछ करने पर उसने अपना नाम अरक्षित सेट पिता तपन सेट बताया. जिसके कब्जे से 15 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमत 1500 रूपये बरामद कर शीलबंद कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी के विरूध धारा 34 (2) के आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें