शासकीय चिकित्सालय में मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मारा छापा, मिली कीमती लकड़ीयां
सरायपाली ब्लॉक के ग्राम जलगढ़ के शासकीय चिकित्सालय में मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापा मारकर शासकीय अस्पताल परिसर में रखे 0.644 घन मीटर सागौन व अन्य कीमती लकड़ी कीमत लगभग ₹100000 की जप्त की है.
वन विभाग के अधिकारी के अनुसार शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ शासकीय कर्मी को प्रथम दृष्टिया आरोपी बनाया गया है और उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी बहरहाल शासकीय चिकित्सालय में भारी मात्रा में अवैध रूप से सागौन लकड़ी का भंडारण होना इस बात को साबित कर रहा है कि शासकीय चिकित्सालय का सहारा लेकर काफी लंबे समय से सागोन की तस्करी की जा रही थी.
इस बात को भी ध्यान में रखकर बारीकी से जांच की जा रही है इसमें और भी कई लोगों के नाम सामने आने की उम्मीद है सूत्रों की मानें तो वन विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाने का सिलसिला शुरू हो चुका है और मामले को दबाने का भी प्रयास किया जा रहा है ऐसा सूत्रों से खबर आ रही है, वन विभाग के युवा वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देशन पर की गई इस कार्यवाही की पूरे नगर में काफी चर्चा और प्रशंसा हो रही है.