अनाथ आश्रम व स्कूलों में मनाया पैगम्बर साहब का जन्मदिन
सरायपाली. मुस्लिम समाज के युवाओं एवं अजमेरी परिवार के द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर अनाथ आश्रम नरसिंहपुर(जगदीशपुर) में अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया और सभी बच्चों को फल वितरण भी किया गया. इसी कड़ी में शासकीय अस्पताल सरायपाली में भी मरीजों को फल वितरण किया गया.
इसके अलावा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या उच्च प्राथमिक शाला, मदरसा निजामिया, प्राथमिक एवं हाई स्कूल झिलमिला, प्राथमिक शाला महलपारा, उर्दू नवनिहाल स्कूल, मंदिर स्कूल आदि शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को केक बाँटकर पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिवस मनाया गया.
इस अवसर पर नायब मुतवल्ली शहादत हुसैन, मौलाना अब्दुस्सत्तार अशरफी, हाजी जान मोहम्मद, हाजी अब्दुल नईम लखानी, जमील हुसैन, तय्यब तुल्ला, हामिद खान, शाहिद हुसैन, रियाज हरफा, युनूस खान, अब्दुल मजीद, कलीम नोरी, रफीक खान, मोहसिन मेमन, एजाज खान, अजहर खान, आरिफ अली, स्माईल अजमेरी, युनूस अजमेरी, शरीफ अजमेरी, इमरान मेमन, सलीम खान, अब्दुल कादिर, हामिद खान, खालिद खान आदि लोग शामिल थे.