पेंशनधारियों की शिकायतों को दूर करने गांव गांव में पेंशन शिव... - CG Sandesh

पेंशनधारियों की शिकायतों को दूर करने गांव गांव में पेंशन शिविर का आयोजन शुरू, 16 दिसंबर तक लगेगा शिविर.

सरायपाली जनपद पंचायत की नई सी.ई.ओ डॉ. स्निग्धा तिवारी के नई पहल व प्रयास से सरायपाली के विभिन्न ग्रामो में ग्रामीणों के पेंशन भुगतान हेतु पेंशन शिविर का आयोजन प्रारंभ कर दिए जाने से सैकड़ो की संख्या में पेंशनधारियों को पेंशन का लाभ मिलने लगेगा । और इसकी शुरुवात भी ग्राम चकरदा से प्रारंभ हो गई है । ग्राम के गौतम पिता रामदयाल को संबंधित सचिव द्वारा अगस्त 2018 से लंबित पेंशन प्रकरण बनाकर 4900 रुपये का भुगतान किया गया ।

इस संबंध में सी ई ओ डॉ. स्निग्धा तिवारी ने जानकारी देते हुवे बताया कि उनके पदभार ग्रहण करने के पश्चात दूरस्थ गांव के 20–25 पेंशनधारी रोज रोज पेंशन नही मिलने व पेंशन प्रकरण नही बनने की शिकायत लेकर आते थे । क्योकि इन पेंशनधारियों की आजीविका ही पेंशन राशि से चलती है । इसे गंभीरता से लेते हुवे व इसकी जानकारी लेने के बाद शिकायत सजी पाये जाने के बाद ग्रामीण पेंशनधारियों को बार बार सरायपाली न आना पड़े इस हेतु गांव गांव में ही शिविर लगाकर उनके पेंशन प्रकरणों को दुरस्त करने व पेंशन प्रदान किये जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें