पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व गाली गलौच - CG Sandesh

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व गाली गलौच

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम जलकी में पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच व मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि ईश्वर ध्रुव जो रोजी मजदूरी का काम करती है वह 9 नवंबर को वह दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम जलकी आई थी.  जहाँ उसकी डेढसास गायत्री ध्रुव व उसका पति चमन ध्रुव उसके घर में बैठने आये और उसके पति कोमल ध्रुव के सामने पुरानी बातों को लेकर उससे गाली गलौच, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे. जिस पर पुलिस ने चम्मन ध्रुव व  गायत्री ध्रुव पर धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें