मारपीट को लेकर मामला दर्ज. - CG Sandesh

मारपीट को लेकर मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 6 लालपुर की रहने वाली गायत्री ने पुलिस में उसके और उसके पति के साथ हुई मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

पुलिस ने बताया है कि 10 नवंबर को शाम 06:00 बजे के लगभग जब गायत्री अपने घर पर थी तभी पार्षद पति रामलाल ध्रुव उसके घर जाकर गायत्री के पति चम्मन ध्रुव को चलो काम है बोलकर ले गया. इसके बाद जब गायत्री भी अपने घर के छत से क्यो बुला रहे है कहकर निकली और नीचे के तरफ देखी तो उसके पति को घर से निकलते ही ईश्वरी ध्रुव, बिन्दा ध्रुव और मंजु ध्रुव के द्वारा गायत्री की दीदी ईश्वरी ध्रुव को उसके ससुराल जलकी थाना तुमगांव में जाकर क्यो मारे हो कहकर गयात्री के पति चम्मन ध्रुव को गाली गलौच करने लगे.

इसे देखकर गायत्री जब छत से नीचे आई तो उसे भी देखते हुए गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए जुसके सिर पर काण लकडी के तुकडा से मारा गया. जिससे गायत्री के सिर में चोट आकर खून बहने लगा. जहाँ से उसके पति ने उसे शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले जाकर ईलाज कराये. और मामले की शिकायत पर पुलिस ने ईश्वरी ध्रुव, बिन्दा ध्रुव और  मंजु ध्रुव के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें