15 लीटर महुआ शराब जप्त.  - CG Sandesh

15 लीटर महुआ शराब जप्त.

चौकी बलोदा पुलिस ने ग्राम हरिबनपुर से 15 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है, पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कोटद्वारी तरफ से एक व्यक्ति बिना नम्बर लुना मोटर सायकल में महुआ ला रहा है,  जिस पर पुलिस हरिबनपुर रवाना हुए और गांव के आखरी सीमा पर एक संदेही बिना नम्बर लुना मोटर सायकल को आते हुए देखकर उसे रोककर पुछताछ की. जिस पर उसने अपना नाम विजय रात्रे पिता परशुराम रात्रे बताया तथा उसके पास से एक सफेद रंग की 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन डिब्बा में हाथ भट्ठी से बना हुआ महुआ शराब कीमत 15 सौ रूपये एवम 1 मोपेड गाड़ी कीमती 15000 रु को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

वहीं ग्राम गेर्रा के पास आरोपी सुकल सिंग पिता भागीरथी उम्र 50 वर्ष निवासी बनोभाटा के कब्जे से 7 लीटर महुवा शराब कीमती 700 रु एवम सोल्ड मोटर सायकिल कीमती 60000 रु जप्त कर 34(2)आब एक्ट के तहत रिमांड पर भेज गया।

 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें