भारत स्वाभिमान के सदस्यों ने अमृतम जलम के तहत किया तालाब की सफाई
सरायपाली. भारत स्वाभिमान युवा भारत के सदस्यों द्वारा आज अमृतम जलम के तहत वार्ड क्र. 8 में स्थित तालाब कल्लू डबरी की साफ सफाई की. निर्मल जलम का मुख्य उद्देश्य तालाब में साफ सफाई रखना एवं लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करना है. स्वप्रेरित होकर सप्ताह में एक दिन रविवार को युवा वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और सफाई अभियान में जुड़कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं. सर्वप्रथम इसकी शुरूवात वार्ड न.8 के तालाब से की गई है. यह अभियान आगामी दिनों में शहर के अन्य तालाबों में भी किया जाएगा. जब तक तालाब की पूरी सफाई न हो जाती तब तक उस तालाब की सफाई युवा सदस्यों द्वारा की जा रही है. सफाई अभियान में आज अर्जुन कुजुर, तेजराम साहू, बुद्धेश्वर दास, मुकेश आदित्य, फिरूराम आदित्य, अशोक चौहान आदि सदस्य उपस्थित थे.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें