पोताई का पैसा मांगने पर  हुई मारपीट - CG Sandesh

पोताई का पैसा मांगने पर हुई मारपीट

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम गांजर में मजदूरी का पैसा मांगने पर गाली गलौच कर मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, पुलिस ने बताया है कि पुरूषोत्तम जो रोजी मजदूरी का काम करता है दिवाली के समय अजय ऊर्फ पवन जाति कंडरा के घर का पोताई किया था, जिसका 500 रूपया देना बाकी था. जिसे मांगने के लिए वह 08 नवंबर 2019 को रात्रि 09:00 बजे रंगमंच के पास अजय के घर पर गया. जहाँ अजय ने उसे पोताई करवा दिया हूँ कहकर गालियां देकर लात घुसा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया. जिस पर अजय ऊर्फ पवन के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें