स्कूल के मैदान को साफ सुथरा करना और मैदान पर से कचरा पथ्थर स... - CG Sandesh

स्कूल के मैदान को साफ सुथरा करना और मैदान पर से कचरा पथ्थर साफ करवाना कुछ ग्रामीणों को नागवार गुजरा।

कसडोल जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बड़गांव का मामला सामने आया,की ग्राम के सरपंच सुदरलाल बरिहा के द्वारा वन विभाग का पथ्थर को चोरी किया गया।जैसे ही ये खबर मिली हमारे संवाददाता ने सबसे पहले बारअभयारण्य क्षेत्र चरोदा सर्किल में पदस्थ डिप्टीरेंजर सालिकराम डड़सेना ने फोन से जानकारी लिया, तो बताया गया कि मैंने ग्राम बड़गांव के सरपंच सुंदरलाल बरिहा के नाम पर जो शिकायत किया गया ,उसका दस्तावे रेंजर को भेज दिया हैऔर रेंजर ने बया चौकी प्रभारी को प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही के लिए दस्तावेज़ दे दिए है,आप बया चौकी से पूरा मामला की जानकारी ले सकते हो,जब हमारे संवाददाता बया चौकी पहुँचे तो चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत वनविभाग के द्वारा हमको शिकायत किये है ,हम जांच करेंगे और जांच पर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जावेगी।

चौकी प्रभारी ने बताया कि सरपंच पर पथ्थर चोरी का आरोप वन विभाग ने लगाया। अभी जांच नही किया गया जांच के बाद खुलासा किया जावेगा। सरपंच ने हमारे संवाददाता को पूरा मामला बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला गबोउद में स्कूल आहता के भीतर पूर्व में वन विभाग की जांच चौकी थी जिसका कुछ टूटे फूटे इट और मलमे थे ,स्कूल में बच्चो के लिए मैदान को समतलीकरण किया गया ,और जो भी कचरा पथ्थर इट था उसको आहता निर्माण के अंदर पुराना जीर्णशीर्ण कुआ को पाटकर समतलीकरण किया जा रहा ,लेकिन गांव के कुछ ब्यक्ति ने मोहित राम साहू,मोहर साहू,उमरसिह ठाकुर और पूर्व सरपंच जयसिंग ठाकुर ने मेरे खिलाफ वन विभाग में शिकायत दर्ज किया है, ये लोग पहले भी मेरे छबि को धूमिल करने की कोशिश की है। वन विभाग द्वारा पथ्थर चोरी के का आरोप गांव के कुछ ब्यक्ति के कहने पर आरोप लगा रही है जो कि गलत है अभी भी स्कूल के अंदर पथ्थर पड़े है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें