पतेरापाली के पास मिली माँ बेटे की लाश, हत्या की आशंका   - CG Sandesh

पतेरापाली के पास मिली माँ बेटे की लाश, हत्या की आशंका

आज सुबह करीब 7 बजे सरायपाली के पतेरापाली में  HP गैस के पीछे एक छोटा तालाब या डबरी नाम के जगह में  माँ और बेटे की लाश मिली है, जिसमे हत्या की आशंका जताई जा रही है.  बताया जा रहा है कि यह लाश एक पानी के गड्डे में बोर के पास मिली है. जिसमे महिला की पहचान गेंदबाई पति मोहन सिंग के रूप में की गई है जो कि भटगांव बिलाईगढ़ की निवासी है. इस महिला के साथ उसके करीब 2 साल के बच्चे की भी लाश वही मिली है. जानकारी के अनुसार महिला अपने परिवार के साथ वहां बन रहे भवन में मजदुरी करने आई थी,  

मृतक के पति मोहन सिंग का कहना है कि वह सुबह सब्जी टमाटर खरीदने बाजार गया हुआ था,  तभी किसी ने उसे इस बात की सूचना दी है. इस ख़बर के मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंचकर जांच में जुट गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें